Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Saturday, 28 February 2015

अपने पास रखो

तुम्हारे वादो को 
तुम्हारे संवादों को 
तुम्हारे यादो को 
अपने पास रखो 

ये जो अहम है तुम्हारा 
जिसे तुम attitude कहते हो 
वहम है तुम्हारा 
अपने पास रखो 

ये जो हँसते हो तुम 
झूठा झूठा 
बाते भी झूठी झूठी 
अपने पास रखो 

देना है तो गालिया दो 
यही है सच्ची बात तुम्हारी 
बाकी सब तुम्हारा 
अपने पास रखो